पुखरायां। देवराहट थानध्यक्ष मोनू शाक्य ने बताया कि जालौन थाना कदौरा के इकोना गांव निवासी संग्राम सिंह के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज है। वह एक महीने से फरार चल रहा था। जिसे मुखबिर की सूचना पर जल्लापुर गांव के मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। संवाद
युवक को जहरीले कीड़े ने काटा, भर्ती
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौली गांव के गोरेलाल ने बताया कि मेरा पोता रमेश कुमार खेत में काम कर रहा था। जहां जहरीले कीड़े के काटने से हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। संवाद