मौके पर मौजूद रजिस्टर भी चेक किए
मामले की जानकारी मिलते ही रात में गोशाला पहुंचे एसडीएम अजीतमल राकेश कुमार गोशाला में मृत पड़ी गाय देख भड़क गए, उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत विजय कुमार की फटकार लगाई। साथ ही मौके पर मौजूद रजिस्टर भी चेक किए। एसडीएम ने आक्रोशित हिंदूवादी संगठन के लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया।
पोस्टमार्टम कराकर दाहसंस्कार कराया
साथ ही उनकी मांग पर रात में ही पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर उसका पोस्टमार्टम कराया। इसके उपरांत गाय का नहर के किनारे गड्ढा खोदकर दाहसंस्कार करवाया। उपजिलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया गोशाला में एक गाय की बीमारी के चलते मौत हो गई है, जिसका पोस्टमार्टम कराकर दाहसंस्कार कराया गया है।