फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, वृद्ध की मौत और पिता-पुत्र गंभीर, चालक की तलाश

Tue, 03 Oct 2023 02:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
अस्पताल में जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र की बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर स्थित धर्म कांटा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने आनन फानन एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें गंभीर हालत के चलते सैफई रेफर कर दिया। फफूंद थाना क्षेत्र के महाराजपुर बहादुर सिंह निवासी विमल कुमार (25) पुत्र हरनारायण सिंह मंगलवार की दोपहर बाइक से अपने पिता और ताऊ के साथ बाइक से छिबरामऊ रिश्तेदारी में जा रहे थे।
जैसे ही उनकी बाइक बिधूना में रामगढ़ रोड पर स्थित धर्म कांटा के सामने पहुंची ही थी। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
यहां लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी बिधूना पहुंचा। यहां डॉक्टर ने राम सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर घायल पिता पुत्र को सैफई रेफर कर दिया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें