सीएमओ कार्यालय में खोला गया कोविड कंट्रोल रूम
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में कोरोना से जुड़ी शिकायतों को दूर करने के लिए सीएमओ कार्यालय में कोविड कमांड एंड कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें 24 घंटे फोन पर समस्याएं व शिकायतें सुनीं जाएंगी। एक जिला स्तरीय अधिकारी, चिकित्साधिकारी और एक दरोगा यहां मुस्तैद रहेगा।
सीएमओ कार्यालय सभागार में बनाए गए कंट्रोल रूम में आने वाले शिकायतों का निस्तारण सीएमओ व अन्य चिकित्सा अधिकारियों की निगरानी में होगा। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 24 घंटे ड्यूटी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।
ए टीम में जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी सतेंद्र कुमार, डॉ. प्रेमचंद्र , उपनिरीक्षक राम बहादुर, बी टीम में श्रम परिवर्तन अधिकारी जगदीश वर्मा, डॉ. पवन श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अजय पाल सिंह और सी टीम में राम सजीवन, डॉ. वरुण कटियार व उप निरीक्षक अभिनेष कुमार शामिल किया गया है।
तीनों टीमों की आठ-आठ घंटे ड्यूटी रहेगी। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले का कोई भी व्यक्ति कोरोना से जुड़ी समस्या और शिकायत की 24 घंटे तीन फोन नंबरों पर दे सकता है। उसकी शिकायत व समस्या का तत्काल निस्तारण कराया जाएगा।
भर्ती मरीज से लिया जाएगा फीडबैक
कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों को मिल रहे भोजन और उपचार की भी कोविड कमांड एंड कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। भर्ती मरीजों को फोन कर एंबुलेंस सेवा, चिकित्सकों और कर्मचारियों के व्यवहार, भोजन व अन्य सुविधाओं के बारे में पूछा जाएगा। मरीजों के असंतुष्ट होने और शिकायत करने पर कार्रवाई की जाएगी।
इन नंबर पर बताएं समस्या
व्हाट्सएप 9569337737, 8528656344 और 9569514874