फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठ फैलाकर प्रदेश में राजनीति कर रही है भाजपा

विज्ञापन
बैठक करते कांग्रेसी नेता - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। पोल खोल अभियान के तहत रविवार को बैठक कर कांग्र्रेसियों ने भाजपा पर झूठे आश्वासनों पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष देवकीनंदन दुबे के आवास पर हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक कोआर्डिनेटर संजय पॉल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सांप्रदायिक सौहार्द कायम कर देश के विकास के लिए कार्य किया। भाजपा देश में नफरत फैलाकर राजनीति कर रही है। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विनोद दुबे ने कहा कि विरोधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा। पूरे प्रदेश में इस समय अराजकता का माहौल है। देवकीनंदन दुबे उर्फ मुन्ना ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने में भाजपा पूरी तरह विफल साबित हुई है। आम आदमी, व्यापारी, युवा सभी परेशान हैं। बैठम में शाहिद खां, सलीम, विनोद दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

करणी सेना ने दी श्रद्धांजलि
छिबरामऊ। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने केरल में हुई विमान दुर्घटना में मृत यात्रियों व कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष अंकुर प्रताप सिंह ने केंद्र सरकार से विमान दुर्घटना में मृत यात्रियों के एक परिजन को नौकरी देने की मांग भी की । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें