अब तक 20 से अधिक पीड़ित आ चुके हैं सामने
ठगी की शिकार स्वरूपनगर निवासी पीड़िता रेनू सिंह चंदेल ने 20 सितंबर को जालसाज दंपती के खिलाफ किदवर्दनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद 15 अन्य पीड़ितों ने भी थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमे और अन्य के तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि ठगी के शिकार अब तक 20 से अधिक पीड़ित सामने आ चुके हैं।
ठगी के शिकार पहुंच रहे थे थाने
रेनू ने बताया कि बुधवार कउनके साथ अभिषेक मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, राजीव यादव व संजीव कुमार पाठक ने थाने में बयान दर्ज कराए हैं। गुरुवार को भी कुछ पीड़ित थाने में अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे लेकिन थानाप्रभारी की बारादेवी मंदिर में ड्यूटी के चलते बयान नहीं दर्ज हो सके। शुक्रवार को पीड़ित दोबारा अपना बयान दर्ज कराने जाएंगे।
दंपती ने हाईकोर्ट में दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका
डीसीपी ने बताया कि जालसाज दंपती ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। याचिका खारिज कराने के लिए विवेचक अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल करेंगे। इसके साथ ही जालसाज दंपती की तलाश में लगी चार टीमों के साथ साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।