लोको पायलट की सतर्कता से टला हादसा
पायलट ने वॉकी-टॉकी के माध्यम से स्टेशन प्रबंधक को इसकी जानकारी दी। इस पर स्टेशन कर्मी प्लेटफॉर्म तीन को दौड़ पड़े और पटरियों में लगाये गए टुकड़ों को आनन फानन हटाया। लोको पायलट की सतर्कता के चलते ट्रेन डिरेल होने से बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।
कार्यदायी संस्था के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा
स्टेशन प्रबंधक ने इस मामले की सूचना आरपीएफ सहित उच्चाधिकारियों की दी है। आरपीएफ व अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रेलवे के अवर अभियंता उपेंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्यदायी संस्था के कर्मियों की बड़ी लापरवाही है। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था केपीटीएल के खिलाफ इस लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।