फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः बारिश के बाद दीवार गिरने से मलबे में दबकर पति पत्नी की मौत, घटना से मचा कोहराम

Thu, 30 Jul 2020 05:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दीवार ढहने से दंपति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम रैगवा में हरिशंकर (70) और उनकी पत्नी राम कुमारी (68 ) दीवार के सहारे पड़े छप्पर के नीचे सो रहे थे।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह करीब 4 बजे दीवार ढह गई और छप्पर गिर गया। दीवार के मलबे में दबकर हरिशंकर और उनकी पत्नी राम कुमारी की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर तहसीलदार, लेखपाल व कानूनगो ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें