उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दीवार ढहने से दंपति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम रैगवा में हरिशंकर (70) और उनकी पत्नी राम कुमारी (68 ) दीवार के सहारे पड़े छप्पर के नीचे सो रहे थे।
गुरुवार सुबह करीब 4 बजे दीवार ढह गई और छप्पर गिर गया। दीवार के मलबे में दबकर हरिशंकर और उनकी पत्नी राम कुमारी की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर तहसीलदार, लेखपाल व कानूनगो ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।