फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अभिभावकों की काउंसलिंग से जानेंगे बर्ताव, कम करेंगे छात्रों का तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मानसिक तनाव से जूझ रहे विद्यार्थियों की परेशानियों को दूर करने के उद्देश्य से अब छत्रपति शाहूजी महाराज विवि का सेंटर ऑफ वेलबीइंग सेल अभिभावकों की भी काउंसलिंग करेगा।
विज्ञापन


छात्रों और अभिभावकों को साथ बैठकर समस्या पर चर्चा के बाद उसका समाधान निकाला जाएगा। विवि में विशेषज्ञों की टीम ने इस पर काम करना भी शुरू कर दिया है।

हाल ही में छात्रों में बढ़ रहे तनाव और आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की गई तो अभिभावकों की ओर से संवादहीनता इसका बड़ा कारण नजर आया। सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के डीन प्रो. संदीप कुमार सिंह ने बताया कि इसी को दूर करने के उद्देश्य से कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की पहल पर एक विशेष टीम बनाई गई है।

इसमें डीन छात्र कल्याण प्रो. अंशु यादव, डॉ. प्रियंका शुक्ला और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सृजन श्रीवास्तव शामिल हैं। प्रो. संदीप ने बताया कि यह टीम अब छात्रों के साथ उनके अभिभावकों की वेलबीइंग पर भी काम करेगी। वृहद स्तर पर जनवरी 2026 में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इससे पहले विवि में काउंसलिंग के लिए आने वाले छात्रों के अभिभावकों को भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रो. संदीप ने बताया कि छात्रों की परवरिश से लेकर अभिभावकों और उनके रिश्तों पर काफी काम करने की जरूरत है। पिछले कुछ घटनाओं से छात्रों की मानसिक स्थिति का अध्ययन किया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि पीढि़यों का अंतर, परिवार के सोचने का तरीका और कई मुद्दों पर नई और पुरानी पीढ़ी के नजरिये में टकराव भी छात्रों की समस्याओं का बड़ा कारण है।

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों की काउंसिलिंग भी बेहद जरूरी है लेकिन अब तक वेलबीइंग सेंटर में सिर्फ छात्र ही आते रहे जिससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया।

प्रो. संदीप ने कहा कि अगले महीने सभी अभिभावकों को एक जागरूकता पत्र भेजा जाएगा जिसमें उनके बच्चे के व्यवहार के आधार पर मानसिक चुनौतियों को पहचानने की जानकारी होगी। छात्रों के बीच भी जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके साथ ही जनवरी में अभिभावकों के साथ एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें