फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद का अनोखा अवतार: कानपुर में अभियंता की आरती उतारकर मांगा पानी, जानें क्या है मामला

Thu, 30 Nov 2023 09:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कानपुर में एक पार्षद ने पानी की समस्या को लेकर अभियंता के कार्यालय पहुंची, जहां उन्होंने अभियंता की आरती उतारी और इसके बाद पानी मांगा।
विज्ञापन
पार्षद ने उतारी अभियंता की आरती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई शिकायतों के बाद भी ट्यूबवेल की खराब मोटर की मरम्मत न होने से नाराज वार्ड-14 जूहीगढ़ा के स्थानीय पार्षद ने गुरुवार को अधिशासी अभियंता की आरती उतारकर जनता के लिए पानी मांगा।

विज्ञापन


ट्यूबवेल की मोटर पिछले सात दिन से खराब है। यहां से जूहीगढ़ा, बम्बुरहिया और राखी मंडी इलाके में जलापूर्ति होती है। इधर, पाइप लाइन शिफ्टिंग के चलते गंगा बैराज से भी आपूर्ति बंद है, जिससे पेयजल संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पार्षद शालू कनौजिया ने जोन-3 के अधिशासी अभियंता आरके यादव से कई बार शिकायत की लेकिन मोटर की मरम्मत नहीं हुई। इस पर पार्षद ने गुरुवार को अधिशासी अभियंता के कार्यालय में पहुंचकर उनकी आरती उतारी और प्रसाद चढ़ाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें