कानपुर देहात। जिले में संचालित 1922 परिषदीय स्कूलों में 20 से कम छात्र संख्या वाले 100 स्कूलों की पेयरिंग की जा चुकी है। इनमें पढ़ाई कर रहे छात्र अब नए पते के स्कूल में शिक्षा ग्रहण के लिए जाएंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग ने शासन के निर्देश पर 50 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों की पेयरिंग करनी शुरू की है। जिले में ऐसे स्कूलों की संख्या पूर्व में 850 चिंहित की गई थी। अब इनके पेयरिंग करने की प्रक्रिया की गई। जिले स्तर से अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को लगाकर स्कूलों का भौतिक सत्यापन कराया गया। छात्र संख्या, संसाधन आदि की जानकारी के बाद विभाग ने 100 स्कूलों की पेयरिंग कर दी है। इसको लेकर बीएसए ने आदेश भी जारी कर दिया है।
एक जुलाई से स्कूल खुलने पर कई स्कूलों के बच्चों को पेयरिंग किए गए स्कूलों में पढ़ाई करनी होगी। इससे कुछ स्कूलों के पते भी बदल जाएंगे। क्योंकि इनकी पास के दूसरे स्कूल में पेयरिंग कर दी गई है। इन प्राइमरी और जूनियर स्कूलों की स्कूल प्रबंध समिति (एसएमएसी) से सहमति के बाद प्रस्ताव बीईओ को सौंपे गए थे। इसके बाद बीएसए ने पेयरिंग को लेकर आदेश जारी कर शिक्षकों को अवगत करा दिया है।
.................
वर्जन......
शासन के निर्देश पर स्कूलों के पेयरिंग करने की प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में 20 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों की पेयरिंग की गई है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। प्रधानाध्यापक, शिक्षक व अभिभावकों को इसकी जानकारी दी गई है। जिससे किसी को समस्या न हो। अलग-अलग चरणों में सत्यापन कर कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को पेयरिंग किया जाएगा। - अजय कुमार मिश्र, बीएसए