फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की शादी को नहीं जुटा पाया धन, दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। दो बेटियों की शादी तय होने के बाद रुपये का प्रबंध न होने से दुखी हरलाल निवादा गांव निवासी किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से उसका शव लटका मिला। जानकारी मिलने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तिस्ती चौकी क्षेत्र के हरलाल निवादा गांव निवासी किसान राम बहादुर (45) ने शनिवार रात गांव के बाहर नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। वह खेती कर परिवार का खर्च चलाता था। मृतक की चार बेटियां व एक बेटा है। इसमें बड़ी बेटी संगीता की शादी हो चुकी थी। कुछ दिन पहले उसने दूसरी बेटी कंचन की छिबरामऊ व रूबी की झबरा थाना बेला औरैया में शादी तय कर दी थी।
दोनों बेटियों की शादी के लिए 30 जून की तारीख तय हुई। परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि बेटियों की शादी के लिए रुपये का इंतजाम नहीं हो पाने से राम बहादुर तनाव में था। रुपये का इंतजाम करने के लिए उसने काफी प्रयास किया पर सभी जगह से उसे निराशा ही मिला। इसके बाद शनिवार रात राम बहादुर ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

पिता की मौत पर कंचन व रूबी दहाड़े मार कर रो पड़ीं। मां इंद्राणी, पत्नी शकुंतला, ज्योति व एकलौता बेटा रंजीत भी फफक पड़ा। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि परिवारीजनों ने तनाव के चलते राम बहादुर की ओर से आत्महत्या करने की बात कही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गोद भराई के लिए खेत रखा था गिरवी
कानपुर देहात। राम बहादुर दोनों बेटियों की शादी के लिए बेहद चिंतित था। उसके पास तीन बीघा खेत हैं। 21 मई को बेटियों की हुई गोद भराई के लिए उसने एक लाख रुपये में तीन बीघा खेत गिरवी रखा था। शादी में आने वाले छह लाख रुपये के खर्च की व्यवस्था के लिए वह लगातार प्रयास कर रहा था, लेकिन रुपयों का प्रबंध न होने से वह और परेशान हो गया।
लड़के पक्ष से आ रहे थे फोन
कानपुर देहात। बेटियों की शादी की तारीख पास आने पर लड़के पक्ष से लगातार तैयारी की जानकारी के लिए फोन आ रहे थे। परिजनों ने बताया कि रुपये का इंतजाम नहीं होने पर रामबहादुर सही से बात नहीं बता पा रहा था। वह जल्द की फोन कर तैयारियों के बारे में बताने की बात कह टाल देता। घटना के एक दिन पहले ही लड़के पक्ष ने फोन किया था। इसके बाद वह और भी तनाव में आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें