फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रनियां-मैथा मार्ग पर ओवर लोड वाहनों पर लगाएं रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। मैथा तहसील को जोड़ने वाले मार्ग पर ओवर लोड ट्रकों की आवाजाही शुरू हो गई है। इससे सड़क कई जगह पर उखड़ गई है। सदर विधायक ने ओवर लोड वाहनों पर कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखकर सख्त चेकिंग कराने को कहा है।
विज्ञापन

छह माह पूर्व ही रनियां-मैथा मार्ग दो लेन बनाया गया है। करीब 51 करोड़ की लागत से बने इस मार्ग पर अब ओवर लोड मौरंग व गिट्टी लदे ट्रक निकल रहे हैं। इससे कई जगह यह सड़क उखड़ गई है। पिछले दिनों रनियां के पास मौरंग लदा ट्रक सड़क धंसने से पलटते बचा था। लोगों ने समस्या से अकबरपुर रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला को अवगत कराया था।
विधायक ने ओवर लोड ट्रकों की आवाजाही रोकने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। विधायक ने बताया कि ओवर लोड ट्रकों की वजह से नई सड़क खराब हो रही है। जबकि राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। डीएम जेपी सिंह ने आवश्यक कार्रवाई के लिए एसपी को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें