फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मेडिकल स्टोरों पर कफ सिरप की आज से होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शासन ने कम आयु के बच्चों को कोल्डि्रफ सिरप देने पर रोक लगा दी है। सोमवार से औषधि विभाग की टीम मेडिकल स्टोरों, अस्पतालों आदि में सिरप की उपलब्धता की जांच करेगी।
विज्ञापन


रविवार को शासन का पत्र औषधि विभाग को प्राप्त हो गया है। ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह ने बताया कि पत्र मिल गया है। इसकी जांच शुरू की जाएगी। अगर किसी के पास सिरप मिलेगा तो उसकी बिक्री रोकी जाएगी। मध्य प्रदेश और राजस्थान में कोल्डि्रफ सिरप पीने के बाद बच्चों की मौत के बाद शासन ने प्रतिबंध लगाया है। डॉक्टरों से अपील की गई कि किसी रोगी के परचे में सिरप को न लिखें। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि यह सिरप सरकारी सप्लाई में नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें