फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत बिलों से जुड़ी गड़बड़ी दो माह में करें ठीक : एके शर्मा

विज्ञापन
बैठक करते ऊर्जा मंत्री। - फोटो : केस्को
विज्ञापन
कानपुर। शहर आए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा रविवार को अचानक सिविल लाइंस स्थित केस्को मुख्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने बिलिंग और मीटरिंग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लगातार बिलों में गड़बड़ी की शिकायतें आ रही हैं। आम जनमानस को इससे काफी परेशानी होती है इसे दो माह के अंदर सुधारें।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री रविवार शाम करीब 6:30 बजे सिविल लाइंस स्थित केस्को मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने बिलिंग और मीटरिंग कार्यों की समीक्षा की। पूछा कि मीटर लगाने में जिस कंपनी के खिलाफ शिकायतें आ रही थीं उसपर क्या कार्यवाही हुई। कौन सी नई कंपनी का चयन किया गया है। स्मार्ट मीटर लगाने के काम में धीमी गति पर मंत्री ने नाराजगी जताई। कहा कि यह काम 2026 में पूरा होना है, अभी तक सिर्फ 38 हजार मीटर ही लगे हैं जबकि करीब पांच लाख अभी भी लगने हैं। शहर में कितने घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। इसपर निदेशक तकनीकी पीके सिंह ने बताया कि वर्तमान में 23:42 घंटे बिजली औद्योगिक क्षेत्र को उपलब्ध कराई जा रही है। जबकि 23:39 घंटे घरेलू क्षेत्रों में आपूर्ति हो रही है। करीब पंद्रह मिनट यहां रुकने के बाद वह पौने सात पर वापस चले गए। इस दौरान निदेशक वाणिज्यिक राकेश वार्ष्णेय समेत अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें