फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जिला सीनियर्स व मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में ऋषभ, महिला में श्रेयांशी चैंपियन

विज्ञापन
बैडमिंटन चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : कोच
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तृतीय कानपुर जिला सीनियर्स व मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन शनिवार को मैनावती मार्ग स्थित एकेडमी में हुआ। इसमें पुरुष एकल वर्ग में ऋषभ व महिला वर्ग में श्रेयांशी विजेता बनीं।
विज्ञापन


पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में ऋषभ कुमार ने प्रथम सिंह को 9-21, 21-19, 21-18 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, पुरुष युगल में अखिलेश कुमार कश्यप और ऋषभ कुमार की जोड़ी ने फाइनल मैच में अमृतमय विश्वास और ब्रजमणि सिंह से 21-12 व 22-13 से मात दी।


मिश्रित युगल के फाइनल में अनुज कुमार गौतम-प्रिया द्विवेदी ने अखिलेश कश्यप-इशिका श्रीवास्तव को 13- 21, 21- 14, 21-10 से हराकर फाइनल में जीत दर्ज की। महिला एकल के फाइनल में श्रेयांशी रंजन ने अनुकृति टंडन को 15-21, 21-14, 21-16 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन


महिला युगल के फाइनल में प्रिया द्विवेदी-श्रेयांशी रंजन की जोड़ी ने इशिका श्रीवास्तव-जहान्वी सलूजा को सीधे सेटों में 21-9, 21-9 से पराजित किया। वरिष्ठ वर्ग में महिला एकल 35 में प्रकृति मेहरोत्रा ने निधि कनोडिया को 21-16, 21-19 से हराया।

मिश्रित युगल 35 में कंचन-अर्जुन सिंह ने प्रणय द्विवेदी-प्रकृति मेहरोत्रा को 21-11, 21-13 से मात दी। वहीं पुरुष युगल 40 में अर्जुन सिंह गौर-रवि दीक्षित ने दिनेश सिंह-मनीष कुमार खरवार को 21-18, 21-8 से हराया। पुरुष एकल 50 में अर्जुन सिंह गौर को डॉ. आनंद कुमार पर वॉकओवर मिला।

पुरुष युगल 50 में डॉ. आनंद कुमार-डॉ. दिनेश सिंह मर्तोलिया की जोड़ी ने डॉ. अंबरीश गुप्ता-प्रणय द्विवेदी को 21-15, 21-19 से हराकर खिताब जीता। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संघ के सचिव डीपी सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, कार्यकारी सचिव आशुतोष सत्यम झा, हेमंत तिवारी, मनीष सिंहल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें