कानपुर में आयुध उपस्कर निर्माणी ओईएफ कर्मी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद शुक्रवार सुबह आए तमाम कर्मचारियों ने काम करने से इंकार कर दिया और घरों को लौट गए। यूनियनों ने निर्माणी को बंद करके सैनिटाइजेशन कराने की मांग उठाई है।
कर्मी के संपर्क में आए सभी कर्मचारियों की जांच कराने के लिए निर्माणी के महाप्रबंधक और जिला प्रशासन को पत्र भेजा है। कई अफसरों की जांच भी निर्माणी के अस्पताल में की गई। वहीं, निर्माणी के कार्य प्रबंधक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रशासनिक भवन का मुख्य कार्यालय 16 और 17 को बंद रहेगा।