परिवार के साथ घर जाता रामचरण और रिक्शे पर बैठा परिवार
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के महोबा में लॉकडाउन के चलते श्रमिकों का रोजगार छिन जाने से अब श्रमिकों की घर वापसी के लिए होड़ मची है। कोई पैदल, कोई ट्रकों पर, कोई नई साइकिल खरीदकर घर के लिए निकल पड़ा है। ऐसे में एक श्रमिक का पूरे परिवार और गृहस्थी के साथ रिक्शे से घर के लिए निकल पड़ा।
एक हफ्ते में परिवार के साथ महोबा के बरा गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने श्रमिक का हौंसला बढ़ाया। थाना श्रीनगर के ग्राम बरा निवासी रामचरण सात माह पहले परिवार के साथ दिल्ली में मजदूूूूरी करता था। मार्च माह में अचानक लॉकडाउन होने से काम बंद हो गया। एक माह तक काम शुरू होने की उम्मीद में वह लोग दिल्ली में रहे लेकिन एक के बाद एक लॉकडाउन बढ़ता गया।
इससे उसके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। उसके साथी पैदल और ट्रकों से निकल चुके थे। बढ़ने पर श्रमिक रामचरण ने अपने घर आने का मन बनाया। दिल्ली से महोबा आने के लिए कोई साधन न मिलने से बीस दिन तक श्रमिक परेशान रहा। बाद में श्रमिक रामचरण ने वहीं एक पुराना रिक्शा खरीदा और परिवार के सभी नौ लोगों को रिक्शे में बैठाकर गांव के लिए निकल पड़ा।