फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कानपुर में पुलिस इंस्पेक्टर कोरोना संक्रमित, आसपास के जिलों में 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Mon, 01 Jun 2020 10:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। कानपुर में ककवन थाने के इंस्पेक्टर समेत चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है । वहीं आसपास के जिलों में भी कोरोना के 12 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


कानपुर में चार संक्रमित
कोरोना की चपेट में एक महिला समेत चार नए रोगी आए हैं। इनमें तीन, बाबूपुरवा,  चमनगंज और डिप्टी पड़ाव हॉट स्पॉट के रहने वाले हैं। एक पुलिस इंस्पेक्टर हैं जो ककवन में  तैनात हैं। बाबूपुरवा की रहने वाली 34 वर्षीय महिला रोगी एसजीपीजीआई लखनऊ में भर्ती  हैं।

वह चार दिन पहले अपने बच्चे का इलाज कराने गई थीं। बुखार आने पर जांच कराई तो  कोरोना पॉजीटिव निकलीं। उन्हें भी एसजीपीजीआई में ही भर्ती कर लिया गया है। इन चार रोगियों के साथ कुल संक्रमित की संख्या 373 हो गई है। एक्टिव केस 57 हो गए हैं।
विज्ञापन


उन्नाव में दो और कोरोना संक्रमित
उन्नाव में क्वारंटीन सेंटर प्रभारी सहित दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। शहर  के कब्बाखेड़ा स्थित अरोड़ा रिसॉर्ट में बने क्वारंटीन सेंटर में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई  प्रभारी हैं। वह कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। वहीं दो दिन पहले मां के साथ क्वारंटीन की गई सात साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव निकली है। मां भी संक्रमित है। जिले में अब तक 37 केस मिल चुके हैं। इनमें से 33 प्रवासी हैं।

इटावा में एक प्रवासी सहित तीन पॉजिटिव
इटावा में सोमवार को एक प्रवासी सहित तीन कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से एक महिला है जो संक्रमित है। जिले में मरीजों की संख्या 53 हो गई है। 28 संक्रमित प्रवासी हैं।

फर्रुखाबाद में दिल्ली से लौटा सिलाई कारीगर कोरोना पॉजिटिव
फर्रुखाबाद जनपद में प्रवासियों के आने के साथ कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। दिल्ली से पांच दिन पूर्व लौटा सिलाई कारीगर सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 35 हो गई है जिसमें से 19 लोग ठीक हो चुके हैं।

हमीरपुर में पुलिसकर्मी संक्रमित
हमीरपुर के इलाही तालाब तकिया मोहल्ला निवासी एक पुलिसकर्मी संक्रमित निकला है। पुलिस कर्मी जीआरपी लखनऊ से आया है।

कन्नौज में युवक संक्रमित
कन्नौज में कुछ दिन पहले पिता के साथ गुजरात से आया युवक संक्रमित निकला है। पिता पहले ही संक्रमित निकल चुका है। सोमवार को बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें