फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: एक बेड पर तीन-तीन बालिकाएं, 33 कोरोना पॉजिटिव, राजकीय बालिका संरक्षण गृह की 136 लड़कियाें में दहशत

Fri, 19 Jun 2020 12:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कानपुर के स्वरूप नगर स्थित राजकीय बालिका संरक्षण गृह की कोरोना पॉजिटिव आईं 33 लड़कियों को तो अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है लेकिन यहां रह रहीं 136 बालिकाओं और महिलाओं में अभी भी दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


दरअसल, यहां एक-एक बेड पर तीन-तीन बालिकाओं के सोने की व्यवस्था है। ऐसे में पॉजिटिव आईं बालिकाएं भी कहीं न कहीं इन लोगों के संपर्क में रहीं होंगी। बृहस्पतिवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने बालिका संरक्षण गृह पहुंचकर पड़ताल की और रिपोर्ट शासन को भेजी।

इसमें उन्होंने कहा है कि रहने की व्यवस्था बहुत खराब है। उन्होंने कमरों सहित पूरे परिसर को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए। अधीक्षिका मिथिलेश पाल से बात कर सैनिटाइजर, मास्क की व्यवस्था करने के साथ ही सफाई रखने के भी निर्देश दिए। कहा कि यहां क्षमता से अधिक बालिकाएं हैं, इसलिए विशेष सावधानी बरतीजाए। उन्होंने यहां के स्टाफ (32 महिला कर्मचारी) से भी जांच कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें