फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

coronavirus: आगरा से आए 16 लोगों समेत 32 के सैंपल भेजे, परिवार के सदस्य के निधन पर आए थे औरैया

Thu, 30 Apr 2020 06:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन
औरैया में परिवार के सदस्य के निधन पर आगरा से तुर्कीपुर गांव में आए 16 लोगों समेत कुल 32 के सैंपल स्वास्थ्य कर्मियों ने जांच के लिए लखनऊ भेजे। साथ ही पूरे गांव को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन

जिले में फिलहाल कोरोना संक्रमित मरीज अब नहीं हैं।

इसके बावजूद संक्रमण की आशंका को देखते हुए प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारी संभावित लोगों के सैंपल जांच के लिए हर रोज लखनऊ भेज रहे हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य अधिकारियों को जानकारी मिली कि गांव तुर्कीपुर में आगरा से कई लोग आए हैं।

 
विज्ञापन

इस पर पुलिस फोर्स के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गांव पहुंची और लोगों के सैंपल लिए। नोडल अधिकारी डा. शिशिर पुरी ने बताया कि गुरुवार को आगरा से आए लोगों समेत 32 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।   बताया कि परिवार के सदस्य के निधन पर आगरा से ये लोग आए हैं।

लोगों की सूचना पर सभी की जांच कराई गई। बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश पर गांव को सैनिटाइज भी कराया गया है। उधर, आगरा से आए सभी लोगों को होम क्वारंटाइन रहने के निर्देश दिए गए हैं।

नोडल अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 16 लोगों से सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिनकी रिपोर्ट गुरुवार की देर शाम तक नहीं पहुंची है। हालांकि लखनऊ बैठे विभागीय अधिकारियों ने शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें