कानपुर में विष्णपुरी के कल्पना अपार्टमेंट में कनिका कपूर के ठहरने और शुक्रवार को उनके कोरोना पॉजिटिव निकलने की जानकारी के बाद से ही अपार्टमेंट के आसपास के अलावा पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। दोपहर बाद से लोगों की जुबान पर सिर्फ कल्पना टावर, कनिका कपूर और कोरोना की ही चर्चा रही।
विज्ञापन
2 of 6
कल्पना अपार्टमेंट के आसपास के अलावा पूरे इलाके में दहशत का माहौल
- फोटो : अमर उजाला
जैसे-जैसे सोशल मीडिया पर कनिका के शहर आने और कोरोना पॉजिटिव होने की खबर फैली, बड़ी संख्या में लोग टावर के आसपास पहुंचने लगे। आसपास बने अन्य अपार्टमेंट में रहने वालों ने बाहर निकलने के प्लान कैंसिल कर दिए। तो अपार्टमेंट के कई निवासी घर छोड़कर अन्य जगह के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
3 of 6
कल्पना अपार्टमेंट के आसपास के अलावा पूरे इलाके में दहशत का माहौल
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब ढाई बजे तक यह चर्चा सोशल मीडिया के जरिए शहर में फैल गई कि कनिका 13 मार्च और 14 मार्च को कल्पना अपार्टमेंट में थीं। हालांकि कनिका के रिश्तेदारों ने उनके 13 मार्च को ही शहर आने और चार घंटे में वापस जाने की बात कही। खबर फैलते ही इसके बाद टावर के बाहर मीडियाकर्मियों की संख्या बढ़ती गई। थोड़ी ही देर में नवाबगंज और कोहना थाना की पुलिस भी पहुंच गई।
4 of 6
पूरे इलाके में दहशत का माहौल
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अपार्टमेंट के लोगों और आसपास रहने वालों के बीच हलचल शुरू हुई। आसपास के अलावा दूर-दूर से लोग उत्सुकतावश टावर के पास पहुंचने लगे। लोग फोनकर अपार्टमेंट के अंदर रहने वालों से जानकारी लेते रहे। कनिका के मामा के घर पूजन कराने वाले पंडित से लेकर घरों में काम करने वाले परेशान दिखे।
विज्ञापन
5 of 6
अपार्टमेंट के लोगों में दहशत
- फोटो : अमर उजाला
लोग परेशान, बदले प्लान
कुछ देर पहले कनिका के कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला है। इसके बाद से ही अतिरिक्त सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के जो भी निर्देश होंगे, उनका पालन किया जाएगा। - विवेक, निवासी कल्पना टावर
मैं रोज सिटी क्लब में फुटबाल खेलने जाता हूं। आज इसकी जानकारी मिलने पर खेलने जाने का प्लान कैंसिल कर दिया है। अब घर पर ही रहूंगा, और कोरोना से जुड़ी सारी सावधानियों को मानूंगा। - कृष, कल्पना टावर के बगल में रहने वाले
कल्पना अपार्टमेंट पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
मैं फर्रुखाबाद से पत्नी का इलाज कराने के लिए शहर आया हूं। कल्पना टावर निवासी बेटे के घर रुका हूं। इस खबर ने चिंतित किया है। समझ नहीं आ रहा कि शहर में रुकूं या वापस लौट जाऊं। - रामकृष्ण सक्सेरिया, फर्रुखाबाद निवासी
मैं बेटी के साथ टावर के घरों में काम करती हूं। आयोजन वाले दिन भी हम दोनों वहीं पर थे। कोरोना बीमारी की बातें सुनती थी, अब इसकी चिंता बढ़ गई है। अब हम कुछ दिन तक काम नहीं करेंगे। - मीना, घरेलू कामगार
मैंने ही 13 मार्च को गृहप्रवेश की पूजा कराई थी। उस दिन कनिका ने पूजन के बाद आशीर्वाद और प्रसाद लिया था। अभी याद नहीं आ रहा है कि उन्हें कलावा बांधा या नहीं, लेकिन इस खबर से चिंता बढ़ गई है। अब मैं जांच जरूर कराऊंगा। - संदीप अग्निहोत्री, पुजारी, नवाबगंज