कन्नौज जिले में कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए लोगों में जागरुकता दिखी। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन का असर प्रभावी रहा। ज्यादातर लोग पूरे दिन घरों में दुबके रहे। वाहन स्टैंड से लेकर दुकानें, प्रतिष्ठान व उद्योग बंद रहे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, जीटी रोड, लिंक रोड और शहर व गांव की गलियों में दूर-दूर वाहन नजर नहीं आए।
कुछ युवा बाइक लेकर निकले तो पुलिस ने समझाकर घर भेज दिया। डीएम व एसपी टीम के साथ सुबह से लेकर शाम तक भ्रमण करते रहे। जरूरतमंद लोगों ने सुबह घरों से निकल कर अपने काम निपटा लिए। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस गश्त जारी है।
विज्ञापन
2 of 6
कन्नौज में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को प्रशासन लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए सक्रिय हो गया। लॉकडाउन को जनता का समर्थन मिला। शहरी क्षेत्र में लोग घरों में रहे। बुधवार को दवा व सब्जी की खरीदारी करते भी कम लोग दिखे। शहर के मुख्य बाजार में कुछ देर के लिए सब्जी की दुकानें लगने दी गईं। इक्का-दुक्का ठेला वाले शहर में कहीं-कहीं फल बेचते दिखे।
विज्ञापन
3 of 6
कन्नौज में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सन्नाटा रहा। लोगों ने घरों में रहकर कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में अपनी सहभागिता दिखाई। पुलिस लोगों को अति जरूरी सामान खरीदने के बाद घर भेजती देखी गई। सड़क पर प्रशासनिक पदाधिकारी लोगों को समझाते रहे। कुछ युवाओं के न मानने पर सख्ती की गई। पुलिस ने इन्हें थप्पड़ मारा व लाठी पटक कर भगाया। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुकानें व हाट-बाजार बंद रहे। वाहनों का परिचालन भी ठप रहा।
4 of 6
कन्नौज में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह समेत कई अफसर सुबह से शाम तक जिले भर में भ्रमण करते रहे। बिना वजह निकलने वाले लोगों को समझाकर घर भेजा गया।छिबरामऊ, तिर्वा, गुरसहायगंज, तालग्राम, समधन, मलिकपुर, मानीमऊ, सौरिख, सिकंदरपुर, खड़िनी, हसेरन, नादेमऊ, ठठिया, इंदरगढ़, जलालाबाद, जलालपुर पनवारा, जसोदा, तेराजाकेट आदि क्षेत्रों में भी पुलिस का सख्त पहरा दिखा।
विज्ञापन
5 of 6
कन्नौज में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
लाउड स्पीकर से घरों में रहने के निर्देश दिए
एनएच-91 व लिंक रोड पर इक्का-दुक्का वाहन चलते दिखे। इससे सड़कों पर सन्नाटा रहा। जरूरतमंद वाहनों को ही निकलने दिया गया। बिना वजह निकलने वाले वाहनों को खड़ा कर लिया गया। शहरी क्षेत्र में लाउड स्पीकर से घरों में रहने के निर्देश दिए जाते रहे। मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस भ्रमण करती रही। अस्पतालों में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारी मरीजों का इलाज करते रहे।
पुलिस ने लगवाई दंड बैठक
लॉकडाउन में कई लोग बिना वजह घर से बाहर निकले। इनमें कई युवा थे। यह बाइक लेकर बाहर निकले थे। पहली दफा पुलिस ने इन्हें समझाकर वापस कर दिया। दोबारा दिखाई पड़ने पर पुलिस ने दंड बैठक करवाई। कान पकड़ कर दोबारा बाहर न निकलने के लिए कहने पर छोड़ा।