फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन का असर, आसमान से बरस रही आफत, यूपी में कई दिनों तक बारिश व ओले गिरने की चेतावनी

Sun, 15 Mar 2020 10:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
यूपी में मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला
यूपी में कानपुर समेत आसपास के शहरों में पांच वर्षों बाद फिर से जलवायु परिवर्तन का असर बढ़ा है। इसकी वजह से मार्च महीने में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक कानपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

2 of 5
यूपी में मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2015 में इसी महीने में कई दिनों तक हुई बारिश के चलते बुंदेलखंड क्षेत्र तक दलहनी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक डॉ. नौशाद खान के अनुसार जलवायु परिवर्तन से बारिश धीरे-धीरे गर्मी के महीनों में शिफ्ट हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
यूपी में मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला
यही वजह है कि फरवरी, मार्च महीने में बारिश का सिलसिला बढ़ रहा है। अप्रैल में भी इसी तरह की स्थिति की संभावना है। जलवायु परिवर्तन वाली इस बारिश में तेज हवाओं के साथ ओले भी पड़ रहे हैं। अभी कई दिनों तक महानगर और बुंदेलखंड क्षेत्र में बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना है।

4 of 5
यूपी में मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला
18 मार्च तक हल्के बादल बने रहेंगे। शनिवार को दक्षिण पूर्वी हवाओं की रफ्तार आठ किमी प्रति घंटा रही। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और पूरब के मैदानी क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर ओले पड़ने से न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी में मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम पारा 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। जबकि अधिक तम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। निदेशक के मुताबिक इस बारिश से दलहनी फसलों मटर, मसूर, मूंग को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें