उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में कोरोना वायरस अपना कहर बरपा रहा है। रविवार देर रात आई रिपोर्ट में 13 संक्रमितों में से दो पुलिसकर्मी हैं। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की केस हिस्ट्री खंगाली गई। दोनों आगरा के रहने वाले हैं।
लॉकडाउन से पूर्व जिले के मलवां थाने में तैनात रहे हैं। मौजूदा समय जिले में एक इंस्पेक्टर समेत 16 पुलिसकर्मी क्वारंटीन में हैं।एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि छुट्टी से लौटने वाले कर्मियों को क्वारंटीन में जांच के बाद ही तैनाती दी जा रही है। दोनो पुलिसकर्मी लॉकडाउन से पूर्व ही आगरा अपने घर चले गए थे।