यूपी के जालौन जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार को तीन और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में दो मरीज उरई व एक कोंच निवासी है।
विज्ञापन
तीन और पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जालौन में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 123 पहुंच गई। जिसमें से 48 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 69 हैं। जबकि छह संक्रमितों की मौत हो चुकी है।