फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: कन्नौज में कोरोना का एक और मरीज बढ़ा, संक्रमितों की संख्या 24 हुई

Fri, 15 May 2020 01:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
कन्नौज में एक और कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस देश भर में तेजी से पांव पसार रहा है। कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। कन्नौज जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। उमर्दा के मलगई गांव निवासी युवक 13 मई को मुंबई से लौटा था। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 66 सैंपलों की रिपोर्ट आई। जिसमें एक युवक पॉजिटिव निकला और 65 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मलगई गांव में रविवार को भी एक कोरोना पॉजिटिव मिला था। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले में कुल 24 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। जिसमें 17 एक्टिव केस हैं, जबकि सात ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें