फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: नोएडा से आए दंपति सहित चार लोगों में कोरोना, फर्रुखाबाद में संक्रमितों की संख्या 43 हुई

Thu, 04 Jun 2020 12:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
नोएडा से आए दंपति सहित चार लोगों में कोरोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। फर्रुखाबाद जिले में नोएडा से आए दंपति सहित चार लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। कमालगंज क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी युवक 31 मई को नोएडा से पत्नी व दो बच्चों के साथ रोडवेज बस से आया था, जबकि जहानगंज क्षेत्र के गांव कोठी निवासी पिता-पुत्र सात परिजनों के साथ 31 मई को ही नोएडा से रोडवेज बस से लौटे थे।
विज्ञापन


1 जून को क्वारंटीन सेंटर कृषि महाविद्यालय में ही सभी की कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए थे। बुधवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में पिता पुत्र व युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव कमालुद्दीनपुर निवासी महिला जांच में कोरोना संक्रमित पाई गई है।

इसके पति दिल्ली से वापस आए थे और वह जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस लिए महिला कांटेक्ट मरीज है। चारों कोरोना संक्रमित मरीजों को सीएससी बरौन एल 1 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। जनपद में अब तक 43 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इनमे दो को छोड़कर सभी प्रवासी हैं। 21 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें