कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्योनी में सोमवार को मक्का के खेत में कुएं के अंदर सिर कटा शव मिलने के मामले में सात दिन पहले हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
मृतक की कमर में काले धागे से बंधी चाभी और कुछ दूरी पर मिले खून से सने अंगौछे के सहारे शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया था।
कोतवाल डॉ. विनय प्रकाश राय ने शव के फोटो खिचंवाकर आस पास के जनपदों के थानों पर भिजवा दिए हैं। बुधवार को 72 घंटे बाद अज्ञात शव की शिनाख्त ने होने पर पोस्टमार्टम किया गया।
इस दौरान वीडियोग्राफी व फोटोग्राफ भी लिए गए हैं। डॉक्टरों ने बताया कि युवक की सात दिन पहले गला काटकर हत्या की गई है।