फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: उन्नाव में बीएसएफ जवान सहित तीन और लोगों में कोरोना, संक्रमितों की संख्या 57 हुई  

Sun, 07 Jun 2020 12:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
उन्नाव में दो सीआरपीएफ जवान सहित तीन और कोरोना संक्रमित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। उन्नाव जिले में रविवार को कोरोना के तीन और मरीज बढ़ गए। संक्रमितों में बीएसएफ का जवान, उसका चचेरा भाई समेत तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जवान का चचेरा भाई दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। दोनो दिल्ली से साथ ही आए थे।
विज्ञापन


एक संक्रमित हसनगंज तहसील के गांव गागन निवासी प्रवासी युवक है। वहीं दो सीआरपीएफ जवान पुरवा तहसील के गांव मोहगवां के रहने वाले हैं। छुट्टी पर घर लौटे हैं। इस तरह जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। जिले में एक्टिव केस 28 हैं। तीन मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 29 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों में 38 प्रवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें