फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: उन्नाव में कोरोना का एक और मरीज बढ़ा, संक्रमितों की संख्या 30 हुई

Thu, 28 May 2020 04:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
उन्नाव में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। उन्नाव जिले में गुरुवार को एक और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। बीघापुर तहसील के गांव पिपरासर में 17 मई को गुजरात के सूरत से लौटी महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


महिला कानपुर के हैलट अस्पताल में आइसोलेट है। स्वास्थ्य टीम गांव पहुंच गई है। महिला कुतुबुद्दीन गढेवा निवासी बेटी के साथ वापस लौटी थी। इस तरह जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। जिले में 24 एक्टिव केस हैं। दो मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। चार मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों में 27 प्रवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें