फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: उन्नाव में सीएचसी के डॉक्टर समेत आठ कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 347 हुई

Tue, 14 Jul 2020 12:07 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
उन्नाव में सीएचसी के डॉक्टर समेत आठ कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव जिले में आठ और लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक डाक्टर, पीतांबर नगर निवासी मां-बेटी, कांशीराम की महिला, शुक्लागंज में एक वृद्धा, दो महिला व युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों को औरास व बिछिया कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को लखनऊ पीजीआई से आई रिपोर्ट में शहर की कांशीराम कालोनी निवासी 45 वर्षीय महिला, शुक्लागंज के आर्यनगर की 26 वर्षीय युवती, 63 वर्षीय वृद्धा, 44 वर्षीय युवक, कंचन नगर की 30 वर्षीय युवती की रिपोर्ट संक्रमित आई है।

वहीं जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन से पीतांबर नगर की 25 साल की युवती व उसकी 1 साल की बेटी के साथ बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डाक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में सात कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को औरास व बिछिया के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जिले में अब तक 347 कोरोना संक्रमित, इनमें स्वस्थ होने पर 140 डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। कोरोना से अब तक जिले में पांच लोगों की मौत हो गई है। 202 का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमितों में 78 प्रवासी हैं।

संक्रमित महिला के संपर्क में आए 16 को कराया आइसोलेट
कांशीराम कालोनी में महिला के संक्रमित मिलने के बाद डा. रवि यादव टीम के साथ मोहल्ले में पहुंचे। यहां महिला के पति, बेटी, बेटा सहित 16 लोगों का चिन्हांकन कर उन्हें सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया। वहीं, शहर के पीतांबर नगर में मां-बेटी के संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग संपर्क में रहने वालों की सूची तैयार कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की माने तो मां-बेटी के संपर्क में करीब 20 लोग आए हैं। उनकी सूची तैयार की जा रही है। मंगलवार को उन्हें आइसोलेट कराया जाएगा। वहीं, संक्रमित डाक्टर के संपर्क में रहे लोगों की भी सूची तैयार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें