उत्तर प्रदेश के कानपुर में लगातार हाॅटस्पॉट इलाकों में नए कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। शुक्रवार सुबह जीएसवीएम की कोविड लैब में 207 सैंपल लगाए गए। जिसमें कर्नलगंज रेड जोन के 13 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। कर्नलगंज मोहल्ले में सात और इससे जुड़े बजरिया में छह की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है।
इनमें पांच महिलाएं और बजरिया थाने का एक सिपाही है। कर्नलगंज क्षेत्र की महिलाओं में भी कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अब शहर में कोरोना संक्रमित कुल लोगों की संख्या 223 हो गई है। शहर के पहले कोरोना पॉजीटिव रोगी की मौत 14 अप्रैल को कर्नलगंज में हुई थी। उसके बाद इस क्षेत्र को हॉट स्पॉट घोषित किया गया।