फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Kanpur: कोरोना के नौ संक्रमित और मिले, एक्टिव केस 81 हुए

Tue, 18 Apr 2023 09:30 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में सोमवार को 9 लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद में एक्टिव केस की संख्या अब बढ़कर 81 हो गई है। संक्रमितों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कोरोना के नौ संक्रमित और मिले हैं। ये संक्रमित किदवईनगर, नौबस्ता, नवाबगंज, केपीएम आदि क्षेत्रों के हैं। अब तक 102 केस मिल चुके हैं। इनमें 81 केस एक्टिव हैं। इनका होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीमों ने 19 घरों में जाकर संक्रमितों का ब्यौरा इकट्ठा किया। इनमें 22 वर्षीय युवती दिल्ली से लौटी थी। जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कल्याणपुर की 42 वर्षीय महिला बालिका गृह लखनऊ के होम आइसोलेशन में है।

विज्ञापन


सोमवार को कुल 2460 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई। इनमें 2423 जांचें सीएमओ की टीमों ने की हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में सिर्फ नौ सैंपल की जांच हुई है। उर्सला की लैब में किसी सैंपल की जांच नहीं की गई। इसके अलावा निजी लैब में कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल की जांच की गई है।

संक्रमितों में अभी स्रोत का पता नहीं चला है। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने अपील की है कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क लगाकर जाएं। बाहर से घर आने पर साबुन से हाथ जरूर धोएं। उन्होंने बताया कि निजी और सरकारी अस्पतालों से कहा गया कि जुकाम, बुखार के रोगी की कोरोना संक्रमित मान कर जांच करा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें