कोलकाता से लौटकर आए 37 वर्षीय आईआईटीयन की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। वहां से लौटने के बाद आईआईटीयन को खांसी, जुकाम आदि कोरोना के लक्षण उभर आए थे। जांच में रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसके अलावा आठ महीने की गर्भवती दो महिलाओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। एक गर्भवती गायत्रीनगर मंगला विहार सनिगवां रोड और दूसरी काजीखेड़ा की रहने वाली है।
इसके साथ ही शहर के एक और संक्रमित रोगी का इलाज कमांड हॉस्पिटल लखनऊ में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम को एक बामीपुरवा के 15 वर्षीय संक्रमित का पता नहीं चला। शनिवार को कोरोना के पांच नए संक्रमित मिले हैं। ये सनिगवां, बिधनू, आईआईटी आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। होम आइसोलेशन में इलाज से 22 रोगी संक्रमण मुक्त हो गए। नगर में अब कोरोना के 53 सक्रिय केस बचे हैं। कोरोना संदिग्ध 2035 लोगों की सैंपलिंग करके जांच की गई है। सीएमओ की टीमों ने 1972 सैंपल की जांच की। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने सिर्फ आठ सैंपल की जांच की है। उर्सला की लैब में 45 सैंपल की जांच हुई। बाकी सैंपल की जांच निजी लैब में हुई है।