फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

coronavirus: एक मरीज प्रतिदिन करा रहा 18822 रुपए खर्च, अस्पताल प्रशासन की बढ़ीं चिंताएं

Thu, 30 Apr 2020 02:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हैलट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए सेंटर बनाए गए हैलट अस्पताल में कोरोना के हर मरीज पर रोज करीब 18,822 रुपये खर्च हो रहे हैं। इस खर्च ने अस्पताल प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। खर्च आपदा राहत मद से लेने की कोशिश की जा रही है।  
विज्ञापन

   
कोरोना मरीजों के इलाज के लिए हैलट परिसर स्थित मेटरनिटी विंग और न्यूरो साइंस सेंटर में 200 बेड तैयार किए गए हैं। इनमें 85 मरीज भर्ती हैं। दो अन्य मरीज संक्रामक रोग चिकित्सालय में भर्ती हैं।

इनके इलाज में अस्पताल प्रशासन को न सिर्फ दवाएं देनी पड़ रहीं हैं बल्कि इनके पौष्टिक भोजन, मिनरल वाटर से लेकर इनके इलाज में लगाए गए डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, सुरक्षा उपकरणों, डॉक्टरों के होटल खर्च समेत कई मदों पर रोज लाखों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

कोरोना मरीजों के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ समेत करीब 250 कर्मियों की ड्यूटी हैलट में लगाई गई है। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि रोज करीब 10 लाख रुपये की पीपीई किट खर्च हो रही हैं।

मास्क, ग्लव्ज, सैनिटाइजेशन, नाश्ता, खाना समेत अन्य खर्चे अलग हैं। मरीजों, पैरामेडिकल स्टाफ समेत कोरोना मरीजों के लिए ड्यूटी करने वाले सभी कर्मियों का नाश्ता, खाना अस्पताल की मेस में बन रहा है। खाने में रोटियां, दाल, चावल, सब्जी, सलाद, अचार दिया जा रहा है। डॉक्टरों के लिए होटल में व्यवस्था की गई है। हर मरीज पर रोज हजारों रुपये खर्च हो रहे हैं। इसके लिए बहुत धनराशि की जरूरत पड़ रही है।  

ऐसे हो रहा है खर्च
मरीज का सुबह का नाश्ता - 15 रुपये
दूध - 27 रुपये
5 लीटर मिनरल वाटर - 100 रुपये
दोपहर का खाना - 60 रुपये
शाम का नाश्ता व फल - 30 रुपये
रात का खाना - 60 रुपये
दवाएं - 50 से 100 रुपये
कुर्ता पायजामा - 250 रुपये (एक बार)
थ्री लेयर मास्क - 50 रुपये
नहाने का साबुन - 10 रुपये
कपड़े धोने का साबुन - 10 रुपये
टूथ पेस्ट - 10 रुपये
टूथ ब्रश - 25 रुपये
(एक बार) चादर धुलाई - 40 रुपये
क्लीनर - 50 रुपये
सैनिटाइजर - 70 रुपये
हाइपोक्लोराइट - 550 रुपये
सैनिटाइजेशन - 100 रुपये
डॉक्टरों का नाश्ता व खाना - 2500 रुपये
पैरामेडिकल स्टाफ का नाश्ता व खाना - 765 रुपये
पीपीई किट - 4000
होटल खर्च - करीब 10 हजार रुपये
-------------------------------
योग                  18,822 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें