फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: हरदोई में कोरोना के दो और मरीज बढ़े, संक्रमितों की संख्या 39 हुई

Wed, 27 May 2020 12:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
हरदोई में कोरोना का एक और मरीज बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। हरदोई जनपद में बुधवार को एक महिला सहित दो और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए दोनों लोग प्रवासी श्रमिक हैं। इनमें एक शाहाबाद और दूसरा बिलग्राम का मामला है। महिला दिल्ली से अपने दो बच्चों और पति के साथ लौट कर आई थी, जबकि शाहबाद निवासी युवक मुंबई से लौटकर आया था।
विज्ञापन


इसके साथ ही जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 39 हो गई है। 39 के सापेक्ष कोरोना के छह मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और अब जनपद में 33 एक्टिव केस हैं। इनमें दो गर्भवती सहित चार महिलाएं भी शामिल हैं।

शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला वाजिदखेल निवासी 25 वर्षीय युवक पिछले सात माह से मुंबई के बांद्रा इलाके में रहकर सिलाई का कार्य करता था। लॉकडाउन के कारण काम बंद हुआ तो मुंबई से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बीती 22 मई की रात युवक लखनऊ पहुंचा।
विज्ञापन


लखनऊ से उसे रोडवेज बस के जरिए शाहाबाद के आदमपुर क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। 24 मई को उसे कोरोना की जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद 24 मई को ही उसे हरदोई-शाहाबाद मार्ग पर स्थित बिलहरी जीजीआईसी में बने क्वारेन्टीन सेंटर में रोक दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह आई रिपोर्ट में उसे पॉजिटिव पाया गया। युवक के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे कोविड-19 अस्पताल में भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। क्वारंटीन सेंटर में रुके युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. प्रवीण दिक्षित, एसडीएम शाहबाद एपी श्रीवास्तव आदि भी मौके पर पहुंच गए।

उधर दूसरी ओर बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौरंगपुर निवासी 26 वर्षीय महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ दिल्ली में खिलौने बनाने का काम करती थी। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 21 मई को लखनऊ पहुंचने के बाद रोडवेज बस से बिलग्राम पहुंचने पर उसे रामस्वरूप पटेल महाविद्यालय में बने सेंटर में क्वारंटीन किया गया था।

24 मई को कोरोना की जांच के लिए चारों के नमूने भेजे गए थे। बुधवार शाम आई रिपोर्ट में महिला पॉजिटिव पाई गई है जबकि उसका पति और दोनों बच्चे निगेटिव मिले हैं। पॉजिटिव पाई गई महिला को मलीहामऊ के केंद्रीय विद्यालय में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में भेजा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें