फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: औरैया में तीन और नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, संख्या पहुंची 19

Sun, 10 May 2020 09:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
औरैया में तीन और नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले में तीन और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। यह तीनों अहमदाबाद से ट्रेन द्धारा और फिर बस द्वारा औरैया लाए गए थे। इनकी कुल संख्या 30 थी। जिसमें 13 लोगों को बुखार था। जिलाधिकारी ने इन्हें अलग रखते हुए इनके जांच सैंपल शनिवार को भेजे थे।
विज्ञापन


जिसमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह तीनों एरवाकटरा ब्लॉक के मुकुटपुर के रहने वाले हैं। अब औरैया में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 19 पहुंच गई है। जिसमें 13 ठीक हो चुके हैं। तीन इंदौर से लौटे और तीन यह नए केस मिलाकर तिर्वा कन्नौज में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या छह पहुंच गई है। इन तीनों को भी तिर्वा कन्नौज भेजने की तैयारी की जा रही है। 

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने रविवार की देर शाम जानकारी देते हुए बताया कि अहमदाबाद से कुल 33 लोगों (कामगार मजदूरों) का जत्था रोडवेज बस से औरैया लाया गया था। इसमें से 30 लोगों के शरीर का तापमान अधिक होने के चलते इन्हें अलग रखा गया था। इनमें 18 अन्य को मिलाकर कुल 48 सैंपल की जांच रिपोर्ट शनिवार को लखनऊ भेजी गई थी।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर तक 45 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि तीन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह तीनों पॉजिटिव मरीज एरवाकटरा ब्लॉक के मुकुटपुर के निवासी है। इन पॉजिटिव मरीजों के साथ आए 11 परिवार के लोगों की रिपोर्ट सामान्य थी। इसलिए उन्हें शुक्रवार को गांव मुकुटपुर भेज दिया गया था।  

जिलाधिकारी ने अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या यह तीन नए केस मिलाकर 19 पहुंच गई है। इनमें 13 मरीज ठीक हो चुके हैं। तीन मरीज तिर्वा कन्नौज में भर्ती है। अब यह तीन और नए मरीज तिर्वा कन्नौज में भेजे जा रहे है। इस तरह से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब छह पहुंच गई है। 

जिले में छह हॉटस्पॉट क्षेत्र 
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले में छह हॉटस्पॉट क्षेत्र हैं। इनमें खानपुर कस्बा, दयालपुर मोहल्ला, तहसील वाली मसजिद, हालेपुर गांव, दिबियापुर का कृष्णा नगर कालोनी इलाका, एरवाकटरा ब्लॉक का रम्पुरा गांव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें