फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने शांति भंग में

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने शांति भंग में भेजा जेल -पीडि़ता के पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार सहायल (औरैया)। थाना पुलिस ने शुक्रवार को छेड़छाड़ के मामले में नामजद आरोपी को शांति भंग में जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर पीडि़त परिजनों द्वारा पुलिस पर लेनदेन कर मामले को निपटाने का आरोप लगाया गया। पीडि़त के पिता चौकीदार ने शनिवार को एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान बालिग होने का तथ्य सामने आने पर पाक्सो एक्ट की धारा निष्प्रभावी हो गई है। शुक्रवार को थाना पुलिस ने छेड़छाड़ के एक मामले में नामजद आरोपी रविंद्र कुमार पुत्र राम सिंह को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में जेल भेज दिया। उधर जानकारी होने पर पीडि़त युवती के चौकीदार पिता व परिजनों ने पुलिस पर लेनदेन कर मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगाया है। साथ ही दबंगों के खिलाफ मामला वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। बता दें कि घटना के संबध में पीडि़त चौकीदार पिता की ओर से ४ मई को गांव मल्हौसी निवासी दो आरोपियों रविंद्र कुमार पुत्र राम सिंह व अजीत कुमार पुत्र रामकिशन के खिलाफ पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़छाड व पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया था। जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान किया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि पीडि़त पक्ष की ओर से जो तहरीर दी गई थी। उस आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर पाक्सो एक्ट की धारा लगाई गई थी। लेकिन जांच के दौरान पीडि़त पक्ष की ओर से कागज उपलब्ध कराए गए उस आधार पर पीडि़ता की उम्र १९ वर्ष निकली है। इसके चलते पाक्सो एक्ट स्वत: ही निष्प्रभावी हो गया। जिससे बाद में गिरफ्तार आरोपी का शांति भंग की धारा में चालान किया गया। लेनदेन का आरोप निराधार है। इधर इस संबंध में पीडि़त पिता ने एसपी से मिलकर थाना पुलिस पर रुपये लेकर आरोपी को छोडऩे का आरोप लगाया है। शराब के नशे में दो लोगों ने महिला के साथ की छेड़छाड़ अयाना (औरैया)। थाना क्षेत्र के रहटौली गांव में सरकारी नल के पास शराब पीने से मना करने पर दो शराबियों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके पति को पीट दिया। महिला की तहरीर पर थाना पुलिस ने मारपीट और अनुसूचित जाति एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। रहटौली गांव निवासी रामू पुत्र शेर सिंह और प्रदीप सिंह पुत्र विश्राम सिंह सरकारी नल के पास बैठकर शराब पी रहे थे। तभी वहां एक महिला पानी भरने आई। उसने इन दोनों से नल के पास शराब पीने और गंदगी फैलाने से मना किया। जिस पर दोनों ने महिला को पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। इस दौरान बचाने आए महिला के पति के साथ भी मारपीट कर दी। पीडि़त महिला ने अयाना थाने में अपने साथ हुई छेड़छाड़, मारपीट की रिपोर्ट अनुसूचित जाति एक्ट के तहत दर्ज कराई है। एसओ अयाना गया प्रसाद वर्मा ने बताया कि महिला की डॉक्टरी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें