कानपुर सेंट्रल पर प्रवासी श्रमिक
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर पद्रेश के कानपुर में प्रवासियों के लगातार कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण इलाकों में रैंडमिंग सैंपल कराई है। 91 प्रवासियों समेत 400 लोगों के सैंपल लेकर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग की कोविड लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।
इसके साथ ही केडीए के क्वॉरंटीन हाउस से पांच और ईटीसी लोको रेलवे क्वॉरंटीन हाउस से छह लोगों को क्वॉरंटीन अवधि पूरी करने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 91 प्रवासियों के अलावा क्वॉरंटीन सेंटर से 99, सर्विलांस टीम के 16, हॉटस्पॉट क्षेत्रों से 20, फ्रंटलाइन वर्करों के 18, कोविड हॉस्पिटल से 23 और अन्य 133 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग की 119 टीमों ने बड़ी मस्जिद जाजमऊ, डफरिन हॉस्पिटल, मुन्ना पुरवा, झाड़ूवाली गली अनवरगंज, लक्ष्मीपुरवा, साकेत नगर और पतारा के हिरनी गांव में 7384 घरों का सर्वे किया है। लोगों को कोरोना के लक्षणों और इससे बचाव के संबंध में बताया गया। इसके साथ ही प्रवासियों के संपर्क में आने वालों को चिह्नित करके जांच की जा रही है।