उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में शुक्रवार को एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से इलाके में हड़कंप मचा गया है। फर्रूखाबाद में बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के गांव जनैया सठैया निवासी महिला दिल्ली से गत माह अपने मायके आई थी। उसकी तबीयत खराब थी।
मायके वालों ने 16 जून को उसे सैफई स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। वहां दूसरे दिन उसका कोरोना जांच को नमूना लेकर भर्ती कर लिया गया। उसी दिन शाम को उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को सैफई से आई जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर गांव को सील कर कंटेनमेंट जोन बना दिया गया।
गांव जनैया सठैया निवासी ग्रामीण की पुत्री (23) जनपद फिरोजाबाद में ब्याही थी। उसका पति दिल्ली में सिलाई कारीगर है। उसकेशरीर पर छाले पड़ने से पति गत माह मायके छोड़ गया था। 16 जून को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सैफई ले गए। वहां उसे भर्ती कर 17 जून को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया।