कानपुर सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि शहर में 32 स्थानों पर कोरोना की रैपिड एंटीजन जांच की व्यवस्था शासन की ओर से की गई है। कोरोना संदिग्ध सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक इन स्थानों पर जांच करा सकते हैं।
इसकी रिपोर्ट आधे घंटे में ही मिल जाएगी। पॉजिटिव के संपर्क में आया है तो वह अपनी जांच करा सकता है। अगर किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी आदि कोरोना के लक्षण हैं तो वह भी जांच करा सकता है। गंभीर रोगी जिन्हें अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराना है, वे भी जांच करा सकते हैं।
कोरोना वॉरियर, फ्रंट लाइन वर्कर, मीडियाकर्मी भी अपनी जांच करा सकते हैं। टोकन व्यवस्था के आधार पर जांच की जाएगी। किसी प्रकार की समस्या होने पर लोग जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 18001805159 पर संपर्क कर सकते हैं।
इन स्थानों पर होगी जांच
उर्सला अस्पताल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केपीएम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अनवरगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कृष्णानगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कैंट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुजैनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरजेंदरनगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाचा नेहरू, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जागेश्वर अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किदवईनगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वालटोली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरू नगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गीतानगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीएन भल्ला बाबूपुरवा, ईएसआई अस्पताल जाजमऊ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दर्शनपुरवा, ईटीसी फजलगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरबान सिंह का पुरवा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनकी, सीएचसी सरसौल, सीएचसी कल्यानपुर, सीएचसी चौबेपुर, सीएचसी शिवराजपुर, सीएचसी बिल्हौर, सीएचसी ककवन, सीएचसी घाटमपुर, सीएचसी भीतरगांव, सीएचसी पतारा, सीएचसी बिधनू।