फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Coronavirus Cases: कोरोना से 16 और मौतें, 1982 नए संक्रमित मिले, हालात भयावह

Wed, 21 Apr 2021 09:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना से मचा कोहराम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना से बुधवार को 16 रोगियों की मौत दर्ज की गई। 14 लोगों की मौत 24 घंटे के अंदर हुई है, दो की मौत देर से पोर्टल पर अपडेट की गई है। रिकार्ड 1982 नए संक्रमित मिले हैं। कोरोना संक्रमित 11 रोगियों की मौत हैलट में हुई है और पांच रोगी रामा मेडिकल कॉलेज में मरे हैं।
विज्ञापन


मरने वालों में कोरोना के गंभीर लक्षण थे। इसके साथ ही ज्यादातर रोगी कोमॉर्बिड भी थे। उन्हें पहले से डायबिटीज, हाईपरटेंशन, गुर्दा रोग आदि दिक्कतें थीं। कोरोना संक्रमण के बाद रोगियों के दोनों फेफड़ों में गंभीर किस्म का निमोनिया हो गया।

इससे सांस तंत्र फेल हुआ और उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा कई रोगी गंभीर हालत में वेंटिलेटर और बाईपेप पर भरती हैं। अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1019 हो गई है। इसके साथ ही कोरोना से अब तक 52718 लोग संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन


इनमें 37 हजार 228 लोग अस्पतालों और होम आइसोलेशन में कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। बुधवार को 829 और रोगियों ने कोरोना से जंग जीत ली। इनमें 19 अस्पतालों और 810 घरों में इलाज से संक्रमण से मुक्त हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संदिग्ध 7760 लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें 893 सैंपल विशेष सर्विलांस अभियान और 6867 सैंपल रूटीन में लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें