फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद जच्चा निकली कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के जच्चा-बच्चा अस्पताल में भर्ती टिकरा, कल्याणपुर की जच्चा कोरोना पॉजिटिव आई है। अस्पताल में सामान्य प्रसव और एक छोटी सर्जरी होने के बाद उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया तो वह पॉजिटिव निकल आई। उसके नवजात का सैंपल भी जांच को भेजा गया है। शहर में अब कुल संक्रमित 369 हो गए हैं।
विज्ञापन

कल्याणपुर ब्लॉक के टिकरा गांव में आर्डनेंस कर्मी की गर्भवती बहू को गुरुवार को जच्चा-बच्चा अस्पताल लाया गया। उसका सामान्य प्रसव हुआ लेकिन कनारी फंस जाने के कारण डॉक्टरों को छोटी सर्जरी करनी पड़ी। शुक्रवार को उसका सैंपल जांच को भेजा गया था। रविवार सुबह उसकी कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आ गई। इस पर ऑपरेशन थियेटर का सैनिटाइजेशन कराया गया। पांच डॉक्टरों को क्वॉरंटीन करके उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें