फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना सही न मिलने पर क्वॉरंटीन सेंटर से भागकर लगा ली फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसौल। महाराजपुर थाना क्षेत्र के सैदलीपुर गांव के क्वॉरंटीन सेंटर से भागकर प्रवासी ने फांसी लगा ली। सात दिन से लापता प्रवासी का शव रविवार को जमदा आश्रम के पास गंगा किनारे पेड़ से लटकता मिला। शव क्षतविक्षत था, जंगली जानवर उसके हाथ के पंजे और पैर खा गए थे। प्रवासी एक बार पहले भी क्वॉरंटीन सेंटर से भागकर घर पहुंचा था और खाना पीना सही न मिलने की बात कही थी। हालांकि घर वालों ने उसे वापस भेज दिया था।
विज्ञापन

महाराजपुर इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सैदलीपुर गांव निवासी सूरज सिंह यादव (22) नासिक में नौकरी करता था। 15 मई को वापस आया। पहले तो प्रशासन ने उसे अपोलो कॉलेज में क्वॉरंटीन कराया। तीन दिन बाद उसे गांव के मिलन केंद्र में भेज दिया। यहां उसे 14 दिन क्वॉरंटीन रहने को कहा गया। 23 मई की देर शाम वह घर पहुंचा और परिजनों से घर में रहने की जिद करने लगा। परिजनों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया और क्वॉरंटीन सेंटर में ही रहने की बात कहकर लौटा दिया। इस पर वह अपना पर्स और मोबाइल फेंककर क्वॉरंटीन सेंटर चला गया। एसओ ने बताया कि 24 तारीख की सुबह से वह लापता हो गया। रविवार (31 मई) को उसका शव मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव घर वालों को सौंप दिया गया।
छह दिन बाद लिखी गुमशुदगी : सूरज 24 तारीख को लापता हुआ था लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई और न ही गुमशुदगी दर्ज की। शनिवार को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की लेकिन उसकी खोजबीन नहीं की। एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह का कहना है कि पुलिस की भूमिका की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें