मूसानगर (कानपुर देहात)। ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मंगलवार को अखंड परम धाम स्थित आवास पर कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया। उन्होंने सैनिटाइजर, शॉल, मास्क व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
साध्वी निरंजन ज्योति ने एसडीएम राजीव राज, सीओ आशा पाल सिंह, थानाध्यक्ष रामबहादुर पाल को सम्मानित किया। इस दौरान समाजसेवी अनिल कुमार गुप्ता, स्वामी कूटस्था नंद, साध्वी निर्मल ज्योति, साध्वी परमा शांति, निजी सचिव राजेंद्र निषाद मौजूद रहे। संवाद