पंचायत चुनाव में मतदान केंद्र पर ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी कोरोना संक्रमित निकले। लक्षण होने पर उन्होंने पहले जांच कराई थी। ड्यूटी के दौरान गुरुवार सुबह करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर पॉजिटिव होने का मैसेज आया तो वे घबरा गए।
कानपुर के चौबेपुर ब्लॉक के चंपतपुर मतदान केंद्र में ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी कोरोना संक्रमित निकले। लक्षण होने पर उन्होंने पहले जांच कराई थी। ड्यूटी के दौरान गुरुवार सुबह करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर पॉजिटिव होने का मैसेज आया तो वे घबरा गए।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ गया और गश खाकर गिर पड़े। केंद्र में मौजूद लोगों को जब उनके पॉजिटिव होने का पता चला तो हड़कंप मच गया। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। इसके अलावा बिधनू ब्लॉक के जामू के 140 नंबर बूथ के पीठासीन अधिकारी, 202 नंबर बूथ की मतदान अधिकारी प्रथम सपना प्रजापति की तबीयत खराब हुई।
बूथ नंबर 189 प्राइमरी पाठशाला करौली में पीठासीन अधिकारी खिलेंद्र प्रताप सिंह की सांस फूलने लगी और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। एंबुलेंस से उन्हें भी अस्पताल भेजा गया। कुछ अन्य केंद्रों के भी पीठासीन अधिकारियों और कर्मचारियों की तबीयत खराब हुई।