फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Kanpur: शादी पार्टियों में गए, कोरोना लेकर लौटे, आईआईटी के प्रोफेसर समेत चार की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Wed, 04 May 2022 11:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में अब कोरोना एक्टिव केस की संख्या 47 हो गई है। एक्टिव केस तेजी से बढ़ रहे हैं। 12 मोहल्लों में कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि लोगों ने अगर लापरवाही की और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिना मास्क गए तो संक्रमण का फैलाव तेज हो सकता है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी पार्टियों की मौज-मस्ती में लोग न मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रख रहे हैं। इस लापरवाही से लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। बुधवार को चार और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनका ब्यौरा पता किया गया तो सभी शादी में गए थे। उसके बाद जुकाम-खांसी शुरू हो गई।
विज्ञापन


अच्छा यह है कि सभी को वैक्सीन लगी थी, जिसकी वजह से संक्रमण का लोड अधिक नहीं है। इनमें एक आईआईटी के प्रोफेसर और एक स्टाफ है। इसके अलावा एक संक्रमित की गोवा की हिस्ट्री है। वह भी कहीं शादी पार्टी में गए थे। आईआईटी में अभी तक आठ लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।

इसके अलावा नए संक्रमितों में एक सूर्य विहार का है और एक नवाबगंज का। इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। नगर में अब कोरोना एक्टिव केस की संख्या 47 हो गई है। एक्टिव केस तेजी से बढ़ रहे हैं। 12 मोहल्लों में कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि लोगों ने अगर लापरवाही की और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिना मास्क गए तो संक्रमण का फैलाव तेज हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 4201 कोरोना संदिग्ध लोगों की सैंपलिंग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें