कानपुर डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी
- फोटो : amar ujala
कानपुर में स्टेट जीएसटी के अफसरों की मनमानी की एक घटना सामने आई है। जिले के बेलगाम अफसर डीएम के आदेश को भी नहीं मान रहे हैं। ताजा मामला स्टेट जीएसटी के तीन अफसरों का सामने आया है। डीएम के आदेश के बावजूद राज्य वस्तु एवं सेवाकर विभाग के तीन वरिष्ठ अफसर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे।
तीनों ने अपनी जगह मातहतों को भेज दिया। इसे डीएम ने घोर लापरवाही मानते हुए तीनों अफसरों को कारण बताओ नोटिस देते हुए तीन दिन में जवाब मांगा है। राजस्थान के 320 मजदूरों को गुुरुवार सुबह झकरकटी बसअड्डे से बसों से रवाना करना था।